मेरा देश मेरा नज़रिया

क्या डायनासोर फिर आएंगे धरती पर नजर? अमेरिकी वैज्ञानिक ने 30 साल पहले लुप्त हुए नेवले की प्रजाति को किया जीवित ।

0 564

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

विज्ञान किसी चमत्कार से कम नहीं, आए दिन किसी न किसी चमत्कार से विज्ञान लोगों को अचंभित करता रहता है। लेकिन अब ऐसा चमत्कार सामने आ रहा है, जो लोगों को हैरान के साथ साथ डरा भी रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लुप्त हुए जीव को पुनर्जीवित कर दिखाया है।अमेरिका में 30 साल पहले ही काले पैरों वाला नवेले की प्रजाति लुप्त हो चुकी थी। लेकिन अब इसे दोबारा जीवित कर दिया गया है। इस की प्रजाति 1980 से 81 के बीच ही लुप्त हो चुकी थी। अब लोग यही सोच रहे हैं कि क्या लुप्त हुए डायनासोर की प्रजाति को भी वापस लाया जा सकता है। ये हम तो नहीं बता सकते लेकिन अगर ऐसा हुआ तो ये किसी चम्तकार से काम नहीं होगा।

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने भविष्य में नेवले की कोशिकाओं का प्रयोग करने के लिए उसके 7 नमूनों को संरक्षित कर रखा था । यह विला नाम के नेवले का टिश्यू को ‘सेन डीएगो जू ग्लोबल’में चलने वाली एक लैब, ‘फ्रोजन जू’ में 30 सालों तक रखा गया था। लुप्त हुए नेवले की प्रजाति को जीवित करने के लिए एक साधारण नेवले को फर्टिलाइज कराया गया और उस साधारण नेवले ने सी-सेक्शन के जरिए 10 दिसंबर 2020 को लुप्त प्रजाति जैसे दिखने वाले नेवले को जन्म दिया। यह नेवला बिल्कुल उत्तर अमेरिका में लुप्त हुए काले पैरो वाले नेवले की प्रजाति के जैसा दिखता है। अब वैज्ञानिक इस तकनीक का प्रयोग कर लुप्त हुए जीवो को वापस लेन के कोशिश करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.