मेरा देश मेरा नज़रिया

पिता चलाते थे सरकारी बस, छात्र नेता से की राजनीतिक जीवन की शुरुआत, अब बने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री

0 1,403

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा कर दी है। सुक्खू रविवार दोपहर 1 बजे राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। सीएम पद की इस रेस में उनकी सीधी लड़ाई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से थी। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे में इस बार कांग्रेस को 40 सीटें, बीजेपी को 25 सीटें और निर्दलीय के खाते में 3 सीट गई।

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री

दो दिनों तक चले लंबे मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया है। इससे पहले राज्य में करीब 21 साल तक मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से सुक्खू का इस पद के लिए सीधा मुकाबला था लेकिन अंत में जीत 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू की हुई है।

सुक्खू और प्रतिभा सिंह के परिवार के बीच पहले से ही काफी पुरानी राजनीतिक बगावत भी सामने आती रही है। जब सुक्खू को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, तब उन्होंने वीरभद्र सिंह के कैंप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियों से हटा दिया था। जिसके बाद से ही दोनों पक्षों में बगावत और बढ़ गई थी। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नादौन से चौथी बार विधायक चुन कर आए हैं। इस सीट पर वो 2003, 2007, 2017 और 2022 में जीतकर आए है।

पिता चलाते थे सरकारी बस, छात्र नेता से की राजनीतिक जीवन की शुरुआत

सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं। उनके बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। सुक्खू की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है। उनकी दो बेटियां हैं। सुखविंदर सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है। सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी जब वह सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे।

सुक्खू के पिता हिमाचल प्रदेश बस परिवहन के चालक थे, और वो बस चलाया करते थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष भी रहे हैं। 1989 से 1995 के बीच NSUI के अध्यक्ष, 1999 से 2008 के बीच युवा कांग्रेस के प्रमुख और दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद भी चुने जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.