मेरा देश मेरा नज़रिया

भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली में हो रही है एंट्री, NCR के ट्रैफिक रूट में किए गए बदलाव

0 338

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व 7 सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा होते हुए अब दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। दरअसल इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “घृणा, भय और कट्टरता की राजनीती से लड़ना है। मोदी सरकार द्वारा लोगों की उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरना उनकी आकांक्षाओं की उपेक्षा करना और देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हैं।

दिल्ली NCR पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन में नई जान फूंकने और 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा अब कई राज्य होते हुए 108वें दिन दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पहुंच चुकी है। 23 दिसंबर की शाम फरीदाबाद में आराम करने के बाद यह पदयात्रा 24 दिसंबर (शनिवार) सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “सुबह सुबह कड़ाके की सर्दी और कोहरे के आलम में, हाथों में तिरंगा थामे अंधेरों को चीरते हुए #BharatJodoYatra दिल्ली की तरफ़ बढ़ रही है। तैयार रहिए दिल्ली के दिलवालों, दीवानों का हुजूम आपके शहर आ रहा है।”

इस रुट से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित रुट के अनुसार यह यात्रा मथुरा रोड, आश्रम होते हुए इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ, लाल किला के रास्ते राजघाट तक जाएगी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार अभी इस पर कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक इसे जारी कर दी जाएगी।

फरीदाबाद पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस की जारी एडवाइजरी में बताया गया, कि बल्लभगढ़ से धौज होते हुए सोहना जाने वाला रुट सुबह 4 बजे से दोपहर तक पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही कुछ इलाकों में चार बजे से एनआईटी की ओर आने वाले सभी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली-मथुरा रोड, नीलम फ्लाईओवर, सर्विस रोड और एनएच-2 पूरी तरह से बंद रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.