मेरा देश मेरा नज़रिया

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की बड़ी जीत, 2 राज्यों की 3 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित

0 150

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। साथ ही यूपी की रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं। वहीं बिहार में भी हुए कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते है कहां किसने मारी बाजी और कौन रह गया पीछे..

मैनपुरी लोकसभा में डिंपल यादव की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मैनपुरी के पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव की निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था। जिस पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारने का निर्णय लिया था। मुकाबला बहुत कठिन था, क्योंकि डिंपल के सामने थे बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य। लेकिन डिंपल यादव इन सब के बावजूद भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को करीब ढ़ाई लाख से ऊपर वोट के अंतर से हराती हुई नजर आई है।

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव – 6,18,120 वोट

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य – 3,29,659 वोट

जीत का अंतर – 2,88,461 वोट

यूपी की 2 और बिहार की 1 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में किसने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी प्रत्याशी आसिम राजा को करीब 33,702 वोट के अंतर से हरा दिया है।

खतौली विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी गठबंधन वाली राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने बीजेपी के राजकुमार सैनी को 22,143 वोट से अंतर से हरा दिया है।

वहीं बिहार के कुढ़नी में हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता ने महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को 3,645 वोट से हरा दिया है। यहां भाजपा के केदार गुप्ता को 76,653 वोट और जदयू के मनोज कुशवाहा को 73,008 वोट पड़े हैं। तीसरे नंबर पर रहे वीआईपी प्रत्याशी नीलाभ कुमार के समर्थन में 9,988 वोट पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.