EXIT POLL 2022 : हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर, लेकिन भाजपा का पलड़ा भारी, क्या इस बार टूट जाएगी परंपरा
पहाड़ो पर बसी छोटी सी और बेहद खूबसूरत राज्य राज्य हिमाचल प्रदेश। जहां 12 नवंबर को 75 % से भी अधिक वोटिंग हुई थी उस राज्य का जब एग्जिट पोल आया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल लोगों कि इस हैरानी की वजह थी यहां का परंपरा जो इस बार शायद ही ना बदले। हिमाचल में विधासभा की कुल सीटों की संख्या 68 है जिसमें बहुमत का आंकड़ा 35 है। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, क्या टूट जाएगी परंपरा

हिमाचल प्रदेश जहां के लोग काफी समझदार समझे जाते हैं, जिसकी वजह है हर पांच साल में वहां लोग सरकार बदल देते हैं। लेकिन इस बार जो एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा वह कुछ और ही बात बयां कर रही है। केवल एक चैनल को छोड़ दिया जाए तो बाकी 7 चैनल के एग्जिट पोल में बीजेपी आगे चल रही है या यूं कहें की बस बहुमत की दहलीज पर खड़ी है।
आजतक (एक्सिस माय इंडिया)
भाजपा – 24-34 सीट, कांग्रेस – 30-40 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 4-8 सीट
एबीपी न्यूज़ (C Voter)
भाजपा – 33-41 सीट, कांग्रेस – 24-32 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 0-4 सीट
रिपब्लिक टीवी
भाजपा – 34-39 सीट, कांग्रेस – 28-33 सीट, आप – 0-1 सीट, अन्य – 1-4 सीट
न्यूज़ 24 (Today’s Chanakya)
भाजपा – 33 सीट, कांग्रेस – 33 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 2 सीट
न्यूज़ एक्स (जन की बात)
भाजपा – 32-40 सीट, कांग्रेस – 27-34 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 1-2 सीट
TV9 गुजराती
भाजपा – 33 सीट, कांग्रेस – 31 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 4 सीट
जी न्यूज़ (BARC)
भाजपा – 35-40 सीट, कांग्रेस – 20-25 सीट, आप – 0-3 सीट, अन्य – 1-5 सीट
टाइम्स नाउ ETG
भाजपा – 34-42 सीट, कांग्रेस – 24-32 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 1-3 सीट
इंडिया टीवी
भाजपा – 35-40 सीट, कांग्रेस – 26-31 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 0-3 सीट
पोल ऑफ पोल
भाजपा – 35 सीट, कांग्रेस – 30 सीट, आप – 00 सीट, अन्य – 3 सीट
आपको बता दें, साल 2017 में हुए चुनाव बीजेपी को 44, कांग्रेस को 21, निर्दलीय 2 और सीपीआई को 1 सीटें मिली थी। अब अगर दुबारा से राज्य में बीजेपी की सरकार बन जाती है तो ऐसा पहली बार होगा जब लगातार दूसरी बार यहां किसी वर्तमान पार्टी की ही सरकार बनी हो।